Share Market: कई निवेशक HMPV वायरस की तुलना कोरोना महामारी से करने लगे हैं, जिसने 2020 में भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों को भारी नुकसान पहुंचाया था। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार हालात उतने गंभीर नहीं हैं, लेकिन बाजार में डर का माहौल जरूर है। उन्होंने कहा कि इस बार वायरस के अलावा कई अन्य कारण भी गिरावट में अपना योगदान दे रहे हैं