नोएडा में मंगलवार तड़के कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में छिजारसी गांव की है जहां मुख्य मार्ग पर स्थित दो मंजिला कपड़े की दुकान में आग लग गई।