India’s Services PMI: साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में भारत का सर्विसेज पर्चेजिंग इंडेक्स (PMI) उछलकर 59.3 पर पहुंच गया जबकि एक महीने पहले नवंबर 2024 में यह 58.4 पर था। इससे भारत में सर्विसेज सेक्टर की ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। पीएमआई के 50 के ऊपर होने का मतलब सेक्टर के विस्तार से है और 50 के नीचे का मतलब सिकुड़न से है