First Case HMPV Virus India: बेंगलुरु में आठ महीने की एक बच्ची में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस पाया गया है। शहर के बैपटिस्ट अस्पताल में यह पहला मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि चीन में इस वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच बच्चे में HMPV का केस पाया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है