केरल में इडुक्की के पुल्लूपारा के निकट सोमवार को एक बस के खाई में गिर जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे और यह तमिलनाडु के तंजावुर से अलप्पुझा जिले के मावेलीकारा जा रही थी तभी सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ