चीन में HMPV वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, उससे यही चर्चा हो रही है कि चीन में एक बार फिर से कोरोना महामारी जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच जिनपिंग सरकार इसे मानने से इनकार कर रही है। वहीं भारत सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।