RIP: वर्ष 1974 और वर्ष 1998 के परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी राजगोपाल चिदंबरम नहीं रहे। इसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (DAE) ने दी। वह 88 वर्ष के थे। डीएआई के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। देश की न्यूक्लियर क्षमता को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका थी