IND vs AUS 5th Test: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शु्क्रवार (3 जनवरी) को चाय तक चार विकेट पर 107 रन बना लिए। भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में 50 रन जोड़े और एकमात्र विकेट विराट कोहली (17) के रूप में गंवाया। चाय के समय ऋषभ पंत 32 और रविंद्र जडेजा 11 रन बनाकर खेल रहे थे। पहले सत्र में केएल राहुल (4), यशस्वी जायसवाल (10) और शुभमन गिल (20) पवेलियन लौट गए