Nifty पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म रुझान ऊपर की ओर चढ़ने के लिए मजबूत बना हुआ नजर आ रहा है। इंडेक्स से उम्मीद की जा सकती है कि ये 24,400 की अगले रेजिस्टेंस की ओर बढ़ने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि यहां से किसी भी गिरावट को 23,900 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है