Sambhal Shahi Jama Masjid : उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले साल नवंबर में हुए सर्वे की रिपोर्ट अब कोर्ट को सौंप दी गई है. जानकारी के मुताबिक सर्वे टीम ने एक हजार से ज्यादा तस्वीरें कोर्ट को सौंपी हैं. बता दें कि पिछले साल, संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भी भड़की थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी.