Cold Wave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा और ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उसके बाद इसमें सुधार होगा। इस बीच, इस सप्ताह के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 5 एवं 6 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की आशंका है