वीडियो में अरशद ने कहा कि उसने अपनी मां और तीन बहनों को मार डाला। उसने शव भी दिखाए और कहा कि उसने उनका गला दबाया और उनकी कलाइयां काट दीं और उसके पिता ने इसमें उसकी मदद की। पीड़ितों की पहचान उसकी मां अस्मा और बहनें 9 साल की आलिया, 19 साल की अलशिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन के रूप में की गई है