Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले पुजारियों और ग्रंथियों 18000 रुपए महीने की घोषणा के बाद से ही आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद से ही दिल्ली में सियासी पारा हाई है। बीजेपी पंजाब और दिल्ली में वादे पूरे न करने को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है तो वहीं आप की ओर से भी तीखे सवाल पूछे जा रहा हैं।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पुजारियों-ग्रंथियों को हर महीने ₹18,000 सम्मान राशि देंगे, इसका BJP विरोध कर रही है । अरविंद केजरीवाल ने कल पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया तो BJP ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया।
RSS दिल्ली में बीजेपी के लिए प्रचार कर रही है- संजय सिंह
संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से सवाल पूछे। संजय सिंह ने कहा कि RSS बोलती है वह एक उन्हें राजनीति से कुछ लेना देना नहीं है वही दूसरी तरफ बीजेपी के लिए दिल्ली में RSS प्रचार कर रही है। पूर्वांचल के भाइयों का वोट कटवाया जा रहा है, क्या ये RSS के सह पर नहीं हो रहा है, उन्हें रोहिंग्या कहा जा रहा है ? क्या मोहन भागवत इसका समर्थन करते है? बीजेपी का नेता खुलेआम 1100 रुपए बाट रहा है, बीजेपी नोट बाटने की राजनीति करने पर उतर आई है।
इसे भी पढ़ें: Lucknow: योगी जी! हमारी जमीन पर मंदिर बने… तभी हमारी रूह को शांति मिलेगी, मां-बहन की जान लेने वाले अरशद का दर्दनाक VIDEO