दुनिया भर में मोतियाबिन्द सम्बन्धी दृष्टिहीनता से जूझ रही तक़रीबन आधी आबादी की अब भी अपनी स्थिति में सुधार के लिए ज़रूरी सर्जरी तक पहुँच नहीं है. इसके मद्देनज़र, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने देशों से अपील की है कि मोतियाबिन्द (cataract) का सामना कर रहे लाखों-करोड़ों लोगों का जीवन बदलने के लिए ज़रूरी सर्जरी तक पहुँच सुनिश्चित करने में तेज़ी लानी होगी.