भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बुधवार ‘आपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। इसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। इस हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पार से गोलाबारी की, जिसमें कम से कम 8 नागरिकों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए