8th Pay Commission New Formula: आमतौर पर सरकारी कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते (DA) की चर्चा करते हैं, लेकिन न्यूनतम वेतन की बुनियाद ‘फैमिली यूनिट’ पर टिकी होती है। 7वें वेतन आयोग तक सरकार यह मानती थी कि एक कर्मचारी के परिवार में केवल 3 यूनिट होते हैं स्वयं कर्मचारी, पति/पत्नी और बच्चे। इसी 3 यूनिट के आधार पर न्यूनतम जीवन स्तर के खर्च का आकलन किया जाता है और बेसिक सैलरी तय होती है