8th Pay Commission: केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। 7वें वेतन आयोग के पीरियड 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है और इसके बाद 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू किए जाने की संभावना है। अगर 1.92 या 2.28 फिटमेंट फैक्टर को सरकार मंजूरी देती है तो पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी