ध्रुव जुरेल को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्हें चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. यूपी की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है. जुरेल भारत की ओर से अभी तक वनडे नहीं खेल सके हैं.