पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद अब यह मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि रिपोर्ट सिर्फ़ भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा हो सकती है। इस बहस में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज का भी नाम घसीटा गया है