मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में मीडिया से कहा, “धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को भेज दिया है।” पिछले हफ्ते पेश की गई तस्वीरों और अदालती आरोपपत्र में हत्या से पहले की गई क्रूरताओं का खुलासा होने के बाद विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी