Happy Birthday Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के द वॉल कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का आज 52वां जन्मदिन है. टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़ का करियर बहुत ही शानदार रहा. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 24 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का कारनामा किया है. खिलाड़ी के अलावा वह भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं.