Bandhan Bank Shares: विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बैंक पर अपनी ‘हाई-कन्विक्शन आउटपरफॉर्म’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 220 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तरों से 50 फीसदी की संभावित बढ़ोतरी को दिखाता है। इसके चलते बंधन बैंक के शेयर आज 25 मार्च को कारोबार से पहले सुर्खियों में बने हुए हैं