जैव फ्लॉक तकनीक : मछली पालन की यह तकनीक कम पानी और सीमित जगह में अपना व्यवसाय शुरू करने की आजादी देती है। प्रगतिशील किसान मोर मुकुट सिंह ने लोकल 18 को बताया कि जैव फ्लॉक तकनीक मछली पालन का आधुनिक तरीका है। इस तकनीक में पानी में लाभकारी सूक्ष्मजीव विकसित किए जाते हैं, जो मछलियों के अपशिष्ट पदार्थों को जैविक पदार्थ में बदलने में मदद करते हैं। इसे मछलियां भोजन के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पानी को बार-बार बदलने की जरूरत कम होती है और सीमित जगह में अधिक मछलियों का पालन संभव होता है। हालांकि इसके लिए पानी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन और तकनीकी प्रबंधन पर लगातार ध्यान देना जरूरी है।