(खबरें अब आसान भाषा में)
इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाका करने वाले महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी अपने डेब्यू पर वनडे में बिना खाता खोले वापस लौटे थे. सुरेश रैना, शिखर धवन और के श्रीकांत का भी हाल ऐसा ही था लेकिन इन सभी ने वनडे क्रिकेट में आगे चलकर धमाका किया.