West Bengal : बता दें कि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि 8 मई को शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। इसके बाद 9 मई को सुबह 10 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और देश के 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे