(खबरें अब आसान भाषा में)
रोहित शर्मा का कहना है कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला उनका था. बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में रोहित ने पहले बल्लेबाजी चुनी और पूरी टीम इंडिया 46 रन पर ढेर हो गई. दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित ने कहा कि भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से वह भी दुखी हैं.