South Africa Creates History: साउथ अफ्रीका ए ने भारत ए को पांच विकेट से हराकर 417 रन का रिकॉर्ड पीछा किया, सीरीज 1-1 से बराबर हुई. जॉर्डन हर्मन, लेसेगो सोनोक्वाने, जुबैर हमजा ने अर्धशतक लगाए. प्रोटियाज की तरफ से 417 रन का पीछा करना नेशनल टीम के ‘A’ के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक है. साउथ अफ्रीकी टीम ने सितंबर में भारत-A द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा, जब उन्होंने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ 413 रन का पीछा किया था.