AUS vs PAK 1st T20:ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को हरा दिया. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 93 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 7 गेंदों पर नाबाद 21 रन ठोके. स्टोइनिस ने 2 चौके और एक छक्का जड़ा. बारिश की वजह से खेल का कई घंटा बर्बाद हो गया. बारिश रूकने के बाद 7-7 ओवर का मैच खेला गया.