CreditAccess Grameen Shares: गोल्डमैन सैक्स ने क्रेडिटऐक्सेस ग्रामीण के शेयरों पर अपनी ‘बेचने (Sell)’ की सलाह दोहराई है और इसके 577 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इसमें मौजूदा स्तर से करीब 40 प्रतिशत गिरावट का अनुमान है। क्रेडिटऐक्सेस ग्रामीण के शेयर मंगलवार 14 जनवरी को 959 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। इस स्टॉक का पिछले 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,736 रुपये है और इस स्तर से इसमें करीब 45 फीसदी की गिरावट आ चुकी है