vijay hazare trophy final match: विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल रविवार को सौराष्ट्र और विदर्भ की टीमों के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु में दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा.दोनों टीमों में कोई स्टार खिलाड़ी नहीं हैं. इसलिए फाइनल में खिलाड़ियों के पास चमकने का अच्छा मौका है. सौराष्ट्र पहली बार ट्रॉफी जीतने की फिराक में है वहीं विदर्भ की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है. दोनों टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.