तिलक वर्मा ने काउंटी डेब्यू मैच में शतकीय पारी खेली. उन्होंने हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ ये यादगार पारी खेली. तिलक के फर्स्ट क्लास क्रिकेट की ये छठी सेंचुरी है. इससे पहले वह हैदराबाद की ओर से रणजी ट्रॉफी में 3 शतक जड़ चुके हैं जबकि एक शतक उनका इंडिया ए के लिए आया वही दूसरा पिछले साल दलीप ट्रॉफी में आया था.