IND vs WI: भारतीय दौरे पर आई वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं. दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की. इस दौरान भारत के जो चार विकेट गिरे वो स्पिन गेंदबाजों ने लिए जबकि यशस्वी जायसवाल विवादास्पद तरीके से रन आउट हुए.