Bhopal Knife Attack: CCTV फुटेज में दो नाबालिग लड़के फिल्मी स्टाइल में क्लब में घुसे दिखे। उन्होंने पीड़ित को कोने में घेर लिया और चाकू-खंजर से तेज हमला किया। आधे मिनट में 27 वार हो गए। फिर वे उतनी ही तेजी से भाग निकले। पीड़ित को एक कलाई पर 10 से ज्यादा गहरे घाव आए। दूसरे हाथ की दो उंगलियां कट गईं। कंधे और पीठ पर भी भारी चोटें लगीं