CBSE Result 2025 : तीन साल की की अबोध उम्र में काफ़ी पर एसिड अटैक हुआ था. जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था और उनकी दोनों आंखें भी चली गई थी. लेकिन एसिड उनके हौसले और सपनों को नहीं जला सकी. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित ब्लाइंड स्कूल में पढ़ने वाली काफ़ी ने 12वीं कक्षा भी 95.6% अंक से टॉप किया है. इससे पहले उन्होंने 10वीं की कक्षा में भी 95.2% अंक के साथ पहला स्थान पाया था. यह न सिर्फ उनकी मेहनत और लगन को दिखाता है, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति का भी प्रमाण है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं में टॉपर बनीं काफ़ी संस्थान फॉर द ब्लाइंड की स्टूडेंट हैं. ऑडियो बुक्स और यूट्यूब से पढ़ाई करने वाली काफ़ी का सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करना करने का है. इसके बाद वह IAS अधिकारी बनना चाहती हैं.