(खबरें अब आसान भाषा में)
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 150 रन की शानदार पारी खेलने वाले सरफराज खान को जन्मदिन से पहले जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट मिला. 26 साल के इस क्रिकेट की वाइफ रोमाना जहूर ने बच्चे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर सरफराज ने अपने बेटे की तस्वीर सबके साथ साझा की.