मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंसल्टेशन पेपर जारी कर अपने ‘स्मॉल टिकट सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान’ पर लोगों से टिप्पणी मांगी है। 250 रुपये के SIP के तौर पर इस प्लान की व्यापक चर्चा है। सेबी ने इस सिलसिले में 22 जनवरी को कंसल्टेशन पेपर जारी किया। सेबी ने प्रस्ताव किया है कि स्मॉल टिकट SIP (250 रुपये का SIP) सिर्फ 3 प्लान तक सीमित किया जा सकता है