अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले धमाल मचा दिया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी मैच में अरुणाचल प्रदेश की आधी टीम को अकेले पवेलियन भेज दिया. उन्होंने पहली बार प्रथमश्रेणी मैच में पंजा खोला. पांच विकेट लेकर अर्जुन ने अपनी रणजी टीम गोवा को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. अर्जुन ने 9 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए.