FIIs 8% लॉन्ग और 92% शॉर्ट पर हैं। तो संभव है कि 150 अंकों के गैप अप के बाद भी रैली बढ़े। इंट्राडे में 300-400 अंकों तक की रैली भी संभव है। लेकिन बड़ी शॉर्ट कवरिंग 25,200 के ऊपर ही आएगी। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा शॉर्ट हैं। हो सकता है कि एक बार बैंक निफ्टी में 500-1000 अंकों की रैली आ जाए। आज रैली में प्रॉफिट बुकिंग का जोखिम रहेगा।