MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ये टिप्पणी अमेरिका के कॉमर्स सचिव हॉवर्ड लुटनिक के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया, क्योंकि मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जयस्वाल ने कहा कि हम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में रुचि रखते हैं और इसे जल्द पूरा करना चाहते हैं