Prajwal Revanna Case: पूर्व सांसद 31 मई 2024 से जेल में है, जब उसे जर्मनी से लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वो उस समय विदेश भाग गया था, जब महिलाओं पर यौन हमलों के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आए थे। बताया गया कि ये वीडियो खुद प्रज्वल ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किए थे और ये 26 अप्रैल 2024 को हासन में हुए लोकसभा चुनाव से पहले लीक हुए, जहां से वो JDS-BJP गठबंधन का उम्मीदवार था