जोमैटो के कोफाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल को चीफ ऑफ स्टाफ के लिए 24 घंटे से भी कम में 10,000 से ज्यादा ऐप्लिकेशन मिले हैं। उन्होंने 20 नवंबर को इस हायरिंग को लेकर ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि ऐप्लिकेशन के लिए समयसीमा 21 नवंबर को शाम 6 बजे तक है। गोयल की तरफ से 20 नवंबर को जारी जॉब संबंधी ब्यौरे के मुताबिक, चीफ ऑफ स्टाफ को जोमैटो की चैरिटेबल संस्था फीडिंग इंडिया को 20 लाख रुपये (पहले साल की सैलरी के बराबर) का भुगतान करना होगा