Bajaj Finserv Shares: बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फिनसर्व के शेयरों में आज 2.86 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील का खास असर नहीं दिखा। इसकी एक वजह तो आरबीआई का रेपो रेट में 0.50% की कटौती रही जिसके कारण रेपो रेट अब 6% के नीचे 5.5% पर आ गई हैं तो दूसरी वजह सीआरआर में चार चरणों में 1% की कटौती रही जिसने फाइनेंशियल शेयरों को सपोर्ट किया