(खबरें अब आसान भाषा में)
केरल के मुन्नार में आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक स्काई डाइनिंग रेस्तरां का क्रेन अचानक खराब हो गया। इसके बाद होटल स्टाफ सहित आठ लोग जमीन से 120 फीट ऊपर फंस गए। इन लोगों को उतारने के लिए बकायदा बचाव अभियान चलाया गया और दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोग सुरक्षित नीचे आ गए।