1984 Anti-Sikh Riots: दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 में जनकपुरी और विकासपुरी में हुए सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामले में बरी कर दिया। इन दंगों में दो लोगों की मौत हो गई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा अभियोजन पक्ष हिंसा में कुमार की भूमिका साबित करने में विफल रहा।