Banco Products Share price: बैनको प्रोडक्ट्स का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा पिछले साल के मुकाबले दोगुना से अधिक बढ़कर 138.70 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66.11 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 23.8 फीसदी बढ़कर 888.81 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 717.91 करोड़ रुपये रहा था