साल के दूसरे महीने के दो पखवाड़े गुजर चुके हैं और तीसरे पखवाड़े का पहला दिन इतिहास में कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ दर्ज है। यही वह दिन है जब 1959 में फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा का शासन अपने हाथ में लिया। हिंदी सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का निधन 1944 में आज ही के दिन हुआ।