GAIL News: फरवरी महीने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऊर्जा संबंधों को बढ़ाने पर सहमति बनी थी। इसके तहत भारत ने अमेरिकी तेल और गैस की खरीद को वर्ष 2024 में 1500 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर आने वाले वर्षों में 2500 करोड़ डॉलर करने की पेशकश की थी। अब गेल ने इक्विटी ऑप्शन के साथ अमेरिका से गैस की सप्लाई के लिए बोलियां मंगाई है। इसके लिए डेडलाइन 28 अप्रैल है