बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। सभी दलों की ओर चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच बिहार की सियासत में नया मोड़ आ गया है। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के आरोपी में बाहुबली और JDU उम्मीदवार अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है