प्रशांत किशोर यह दावा कई बार कर चुके हैं कि उनकी पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 130 से 140 सीटें जीतती है तो यह बहुत बड़ी हार होगी। हालांकि प्रशांत ये नहीं बताते कि वह आखिर कितनी सीटों का अनुमान लगा रहे हैं। मतलब 130 से 140 सीटों पर बहुत बड़ी हार है तो क्या उनकी पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में 160-170 या उससे भी ज्यादा सीटें जीतने जा रही है