130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित कर दी गई है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे कई विपक्षी दलों ने विधेयक की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है। इस विधेयक का उद्देश्य गंभीर आरोपों में लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार रहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाना है